March 11, 2026

निगम के दो जोन में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, सागरिका नेहरू नगर और छोटेलाल संभालेंगे जोन-3*

IMG-20240112-WA0152

भिलाई नगर, 12 जनवरी। विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा में भिलाई निगम अंतर्गत नेहरू नगर जोन-1 और मदर टेरेसा नगर जोन-3 में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। विधायक रिकेश सेन द्वारा इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार निगम भिलाई के नेहरू नगर जोन से श्रीमती सागरिका पाढ़ी तथा मदर टेरेसा जोन से छोटेलाल चौधरी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वो अपने जोन‌ अंतर्गत वार्ड के पार्षद/छाया पार्षद और विधायक प्रतिनिधियों के सहयोग और सामंजस्य से जनसमस्या, विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बना कर समय समय पर उन्हें दूर करवाने आवश्यक पहल करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं से जोनवासियों को लाभान्वित करने अहम भूमिका निभाएंगे।

You may have missed