March 11, 2026

कलेक्टर ने 6वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता भव्या खत्री को किया प्रोत्साहित

IMG-20240117-WA0211

 

मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव से 06वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता भव्या खत्री ने मुलाकात की। कलेक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए भव्या को बधाई दी तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि 6वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 30 व 31 दिसंबर को उड़ीसा में आयोजित किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो यूनियन के नेतृत्व में मुंगेली जिले सहित अन्य जिलों के 120 खिलाड़ियों के दल ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिले से नेतृत्व करते हुए लोरमी नगर में संचालित ताइक्वांडो अकादमी से भव्या खत्री ने स्वर्ण पदक जीता है।

You may have missed