March 11, 2026

गणतंत्र दिवस पर इन 4 ऐतिहासिक जगहों पर जाएं घूमने, यादगार बन जाएगा दिन

407

नई दिल्ली। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस का दिन शुक्रवार को पड़ रहा हैं। भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 वाले दिन लागू हुआ था। तभी से हर साल 26 जनवरी वाले दिन गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि इस खास दिन को लोग यादगार बनाना चाहते हैं। इस लिहाज से आपको लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। इस दिन पूरे भारत में अवकाश रहता है। आप शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कहीं ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों को देश की ऐतिहासिक जगह पर घुमा सकते हैं।

कारगिल वॉर मेमोरियल

इसके अलावा, आप 26 जनवरी वाले दिन लद्दाख के कारगिल वॉर मेमोरियल में भी घूमने जा सकते हैं। तीन दिन की छुट्टियों में आप बड़ी सहजता सेवॉर मेमोरियल घूम सकते हैं।

वाघा बॉर्डर

जलियांवाला बाग के अलावा आप गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर भी जा सकते हैं। ये जगह भारत-पाकिस्तान की सीमा है। वाघा बॉर्डर में आप परेड के अलावा रिट्रीट कार्यक्रम भी देख सकते हैं। यहां भारतीयों जवानों की गर्मजोशी देखकर आपको भी गर्व महसूस होता है।

साबरमती आश्रम

देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान को कई नहीं भूल सकता। जब भी भारत की आजादी का जिक्र आता है तो गांधी जी का नाम जरूर लिया जाता है। आप लॉन्ग वीकेंड में कहीं जाना चाहते हैं तो साबरमती आश्रम जरूर घूमकर आएं। साबरमती आश्रम में जाकर आप गांधी जी को करीब से जान पाएं। साबरमती आश्रम गुजरात के अहमदाबाद में है।

कुतुब मीनार

दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित कुतुब मीनार एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है और निर्माण कुतुबुद्दीन-ऐबक ने किया था।

You may have missed