March 11, 2026

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के ससुर का निधन….

33

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के पितातुल्य ससुर शिव शरण सिंह का निधन हो गया है। पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर में दी है।

रमन सिंह ने अपने ट्विटर में लिखा है कि आज मेरे पितातुल्य ससुर जी पूज्यनीय शिव शरण सिंह जी के देहांत से मन व्यथित है। आदरणीय शिव शरण जी पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे, आज अचानक परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य को खोना हृदयविदारक है, प्रभु श्री राम उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

बताया जा रहा है कि रमन सिंह के ससुर शिव शरण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थे, जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती थे और अचानक उनका निधन हो गया। जिससे पूरे परिवार में शोक है।

You may have missed