भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता, राम मंदिर आंदोलन को शिखर पर पहुंचाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न मिलना सम्मान की बात है। आडवाणी जी वास्तव में इस सम्मान के हकदार थे ।
भिलाई जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी जी ने भाजपा को संघर्ष से शिखर तक पहुंचाया। राम मंदिर आंदोलन की सफलता आज राम लला का भव्य मंदिर निर्माण में आडवाणी जी और उनकी रथ यात्रा का बड़ा योगदान है। कुशल नेतृत्वकर्ता लाल कृष्ण आडवाणी के भाषण में एक सम्मोहन है। इसलिए अटल जी और आडवाणी जी जे कुशल नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई। निसंदेह इसमें मोदी जी चमत्कारिक नेतृत्व, अमित शाह की कुशल रणनीति का भी अहम योगदान है।
मोदी सरकार द्वारा लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा से भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता आल्हादित हैं। आज अपार खुशी का दिन है, इस दिन का सभी भाजपाइयों को इंतजार था। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या में राम जी के भव्य मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न सम्मान मिलना सभी भाजपा कार्यकर्ता व सभी राम भक्तों का सम्मान है।



