March 9, 2026

MP के पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, खतरे में पड़ी कई लोगों की जान

123

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ पटाखा की एक फैक्ट्री से भीषण धमाका हुआ है। वहां एक-दो नहीं, रुक-रुक कर निरंतर विस्फोट हो रहे हैं, जिसके कारण आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

प्राप्त खबर के अनुसार, हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में ये धमाका हुआ है। कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है, जिनका रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी हैं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों का प्रयास है कि किसी भी प्रकार के आग पर नियंत्रण पाया जाए, उसके बाद ही लोगों का रेस्क्यू हो पाएगा।

वही आग की लपटों पर नियंत्रण पाने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वहां पटाखे रखे हुए हैं, जिसके कारण आग निरंतर भड़क रही है। प्रशासन के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि इस फैक्ट्री के भीतर कितने लोग हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि पहली प्राथमिकता फैक्ट्री में आग से किसी भी प्रकार नियंत्रण पाना है।

You may have missed