Home लाइफस्टाइल दवाओं का कॉम्बो पैक है ये पहाड़ी फल, पीएम मोदी भी कर...

दवाओं का कॉम्बो पैक है ये पहाड़ी फल, पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ, घातक बीमारियों …घातक बीमारियों के लिए है रामबाण

51
0

उत्तराखंड में तमाम ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनके फल घातक बीमारियों को भी निष्क्रिए करने की क्षमता रखते हैं. बेडू फल इनमें से एक है. इसको हिमालयन अंजीर भी कहा जाता है. हिमालयन अंजीर बारहमासी होने वाला सदाबहार फल है. औषधीय गुणों से भरपूर बेडू उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में अधिक ऊंचाई पर पाया जाता है. यह खाने में जितना टेस्टी, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है. बेडू फल की तारीफ ‘मन की बात’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं. हिमालयन अंजीर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया था कि यह फल खनिज और विटामिन का अच्छा स्रोत है. इसलिए इसके सेवन से स्वास्थ्य को ढेरों लाभ हो सकते हैं.

इन पोषक तत्वों का खजाना है ​बेडू

पहाड़ी अंजीर यानी बेडू खनिजों, विटामिन ए, बी1, बी2 और सी, आहार फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आवश्यक अमीनो एसिड के साथ-साथ फेनोलिक पदार्थों का अच्छा स्रोत है. यह अपने स्वाद, रंग और सुगंध के कारण स्थानीय लोगों के बीच पसंदीदा फल बना है. इसकी उपयोगिता इतनी है कि उत्तराखंड के लोक गीत में भी इसका उल्लेख किया गया है.

इन गंभीर बीमारियों की खास औषधि है हिमालयन अंजीर

​गैस्ट्रोइंटेस्टिनल डिसऑर्डर से बचाए: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब (एलपीयू) की रिसर्च के अनुसार, बेडू पाचन से संबंधित रोग में बहुत फायदेमंद होता है. यह कब्ज, IBS, मतली, फूड पॉइजनिंग, गैस, सूजन, जीईआरडी, दस्त, त्वचा रोग, घाव संक्रमण से बचाव और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल डिसऑर्डर को निष्क्रिए करने की क्षमता रखता है. इसके अलावा, यह डायट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है. ऐसे में बेडू खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

हार्ट के लिए फायदेमंद: रिसर्च के अनुसार, पहाड़ी अंजीर का सेवन हृदय के लिए लाभदायक होता है. यह उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (HDL-C) में इजाफा करने का काम करते हैं. अंजीर का यह गुण हृदय के लिए वसा कोशिकाओं से पैदा होने वाले जोखिम को कम कर सकता है.

एंटी कैंसर गुणों से भरपूर: दुनियाभर में कैंसर एक जानलेवा बीमारी साबित हुई है. इसके इलाज के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. वैसे तो कैंसर से बचाव का दावा करने वाली तमाम दवाएं बाजार में मौजूद हैं, लेकिन बेडू का सेवन कैंसर के जोखिम को कम करने में अधिक सहायक माना जाता है. दरअसल, पहाड़ी अंजीर में तमाम ऐसे एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने की क्षमता रखते हैं.

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कारगर: यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है तो बेडू का सेवन आपके फायदेमंद हो सकता है. बता दें कि, हिमालयन अंजीर में हाइपोलिपिडेमिक गुण पाया जाता है, जो ट्राइग्लिसराइड नामक लिपिड सीरम के लेवल कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) में बढ़ोतरी कर सकता है.