March 12, 2026

जैन मुनियों ने सांसद विजय बघेल को दिया “विजय की विजयीभव:”का आशीर्वाद*

IMG-20240314-WA0177


मुनियों के संग पैदल चलकर निवास पहुंचे, चरण धोकर की मुनियों की सेवा
भिलाई।
छत्तीसगढ़ प्रवर्तक, परमपूज्य श्री रतनमुनि जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती डॉ. श्री सतीशमुनि जी म.सा. संग रमन मुनि जी, शुक्ल मुनि जी, आदित्य मुनि जी के साथ वर्तमान लोकसभा सांसद विजय बघेल जी पैदल विहार कर सांसद निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंचे। सांसद श्री विजय बघेल जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल सहित सहपरिवार मुनियों के पद-पक्षालन (चरण धोकर) मुनियों की सेवा कर आशीर्वाद लिए। उनकी पूजा अर्चना की और मुनियों के चरणों पर पुष्प अर्पित कर किए। उनकी सेवा से प्रसन्न होकर डॉक्टर श्री सतीश मुनि जी म.सा. ने “विजय की विजयीभव:” का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जैन समाज के प्रमुख उत्तम चंद जैन, अमित सेठिया, नीरज जैन, राजेन्द्र जैन पप्पू चन्द्राकार, माधवेन्द्र जैन, निलिमा जैन, भागचंद जैन राजेन्द्र सुराना संजोग कोचर अभिषेक कोचर निकिता कोचर निलेश टाटिया निरज टाटिया समस्त गुरुभक्त परिवार सहित पार्टी कार्यकर्ता व अनेक लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले वे मैत्री कुंज रिसाली से अशोक कोचर के निवास पहुंचे। जहां मांगलिक (मंगल पाठ) चल रहा था। जहां शामिल होकर मंगल पाठ सूने। इसके बाद रतन मुनि जी के शिष्य डॉ. सतीश जैन मुनि संग रमन मुनि आदित्य मुनि अन्य जैन मुनियों के साथ में विजय बघेल जी पैदल भ्रमण करते हुए सांसद निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंचे।

You may have missed