Home छत्तीसगढ़ संयंत्र में आगजनी, उत्पादन अप्रभावित*

संयंत्र में आगजनी, उत्पादन अप्रभावित*

4
0

संयंत्र के कोल केमिकल्स विभाग के पी ई टी पी (PETP) एरिया में पिछले 10 वर्ष से बंद पड़े अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर में बीती रात लगभग 10.45 बजे आग लग गई। संयंत्र का अग्नि शमन विभाग तुरंत आग को बुझाने में लग गया और लगभग एक घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना में कोई जनहानी नही हुई। इस घटना से संयंत्र के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
–00–