Home छत्तीसगढ़ तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

2
0

 

भाटापारा:_ रेलवे माल धक्का रेक पॉइंट के पास आम लोगों को भयभीत करने के उद्देश्य से, तलवार लेकर घूमने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
उपरोक्त संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि रेलवे माल धक्का रेक पॉइंट भाटापारा के पास एक व्यक्ति द्वारा धारदार तलवार लेकर लोगों को डराने , कि सूचना पर प्रधान आरक्षक भूखन लाल वर्मा के साथ पुलिस बल द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंच आरोपी द्वारिका प्रसाद उर्फ गोलू गुप्ता महावीर वार्ड निवासी को तलवार के साथ पकड़ा* गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।