March 10, 2026

बांग्ला नववर्ष पर निकाली छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज ने नगर कीर्तन

IMG-20240414-WA0183

 

बांग्ला नववर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज भिलाई के सदस्यों द्वारा रविवार सुबह 5 बजे से नगर कीर्तन निकाला । विभिन्न पारंपरिक वाद्ययंत्र के संगत मे नगर कीर्तन में शामिल समाज के लोगों ने हरे कृष्ण हरे राम का धुन गाते बजाते हुए 15 किलोमिटर नगर की परिक्रमा की । खुर्शीपार सुभाष नगर कृष्ण चौक से प्रारंभ नगर कीर्तन कैंप 2 विवेकानंद नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः कृष्णा चौक पहुंचा। यहां नगर कीर्तन का समापन किया गया । नगर कीर्तन में बंगाली समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। इस तरह नववर्ष का स्वागत भक्तिसुलभ भाव से किया गया। बंगला नववर्ष 1431 के प्रथम दिवस पर बंगाली समुदाय के लोगों ने परिक्रमा के दौरान 28 मंदिर व देवालयों मे पूजा अर्चना की तथा बंगाली समाज के घर-घर जाकर लोगों को बधाई दी गई इस मौके पर लोगों ने भी नगर कीर्तन करने वाले लोगों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर करते हुए उनका मुंह मीठा कराया । खुर्सीपार सुभाष नगर कृष्णा चौक परिसर पहुंच कर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने आतिशबाजी एवं नाचते गाते रंगों के साथ होली खेलते हुए एक दूसरे को नव वर्ष कि बधाई दी । इस मौके पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुमन शील , मिथुन हालदार, परिमल साहा , डॉक्टर सुनील मजूमदार , सुजीत शील, नरेश शील, मिलन , खोकन दत्ता, सपन राय, उत्तम शील, तुलसी राय, पुतुल दत्ता , शिल्पी साहा, नमिता शील, कानन मिस्त्री, सुजाता पान, कल्पना मजुमदार, सुषमा साहा, ममता पान, रिंकु हालदार, प्रिया मजुमदार, जमुना मण्डल, गौरी दत्ता, पूर्णिमा , अल्पना शील , नर्मदा राय सहित अनेको मौजूद थे ।

You may have missed