March 10, 2026

यूनियन कार्यालय में हनुमान जयंती के अवसर पर हुआ विशाल भण्डारा

e3425d0a-702b-4a53-a8cb-e321434147fe


युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत व उनके साथियों ने अपने हाथ से परोसा प्रसाद

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी यूनियन कार्यालय के सामने हनुमान जयंती का कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सभी सदस्य भाव के साथ अपनी सेवाएं दिए और महाभोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह, ट्रांसपोर्टर मलकीत सिंह, ट्रांसपोर्टर अनिल चौधरी, समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।

साथ ही बड़ी संख्या में ड्रायवर हेल्पर, लिफ्टर आदि लोगों ने इस विशाल भण्डारे के प्रसाद को ग्रहण किया।

You may have missed