नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
भाटापारा:_ शादी का प्रलोभन देकर नाबालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में ग्रामीण पुलिस ने आरोपी युवक को धारा 376
भादवि एवं 04 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
उपरोक्त संबंध में ग्रामीण थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पटले ने बताया कि 8 मई को पीडिता ने थाना सिहावा जिला धमतरी में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह घरेलू काम करने नगरी सिहावा आयी है l माह मार्च में वह अपनी दीदी के गोदभराई कार्यक्रम में खैरताल गई थी जहां आरोपी विकास ध्रुव ने उसे तुमसे शादी करूंगा कहकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया और किसी को कुछ बताने से मना किया था। दिनांक 26.मार्च से पीडिता को बार बार सिर दर्द और उलटी होने पर अस्पताल में डॉक्टर से चेक करने पर गर्भवती होना पता चला ।जिस पर पीड़िता ने विकास ध्रुव द्वारा मना करने के बाद भी शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध, की रिपोर्ट पर थाना सिहावा जिला धमतरी में बिना नम्बरी अपराध पंजीबद्ध कर केश डायरी को
मामले का मूल घटना स्थल खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण होने से प्रकरण की डायरी थाना भाटापारा ग्रामीण को प्राप्त होने पर असल अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी विकास ध्रुव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी विकास ध्रुव उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम पथरी थाना धरसीवा जिला रायपुर को धारा 376 भादवि एवं 04 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।