March 10, 2026

वाहन चालको में हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “फॉलो गुड हेबिटस” अभियान

IMG-20240516-WA0200

 

 

🔸 _*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा पुलिस पेट्रोल मे वाहन चालकों एवं जयंती स्टेडियम मे खिलाडी को बताये 21 दिन चैलेंज की जानकारी दी गयी!*_

🔸 _*यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जामुल क्षेत्र के कारखाने में उपस्थित कार्यरत् कर्मचारियों को 21 डे चैलेंज से अवगत कराया गया।*_

🔸 _*वाहन चालको द्वारा 21 डे चैलेंज स्वीकार कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर अपना फोटो यातायात हेल्प नंबर 94791-92029 में लगातार साझा किया जा रहा है।*_

🔸 _*अच्छी आदतो का 21 दिनो तक अपने में सुमार करे जिससे सड़क दुर्घटना से बचा जा सकें।*_

*श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन में *श्री सतीष ठाकुर, श्री संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात )* के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत 21डे चैलेंज की जानकारी से यातायात जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है।

आज दिनांक को उक्त अभियान के तहत *श्री सुखनन्दन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सतीश ठाकुर पुलिस अधीक्षक (यातायात)* द्वारा पुलिस पेट्रोल पंप सेक्टर 6 मैं पेट्रोल डालने वाले दो पहिया वाहन चालकों एवं चार पहिया वाहन चालकों को एवं जयंती स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को यातायात पुलिस दुर्ग की मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है
इसी प्रकार यातायात पुलिस के अधिकारी द्वारा जामुल क्षेत्र के संचालित भिलाई इंजीनिरीग कारपोरेंजशन, सिमप्लेक्स, विश्व विसाल, अमित सिसकोल, कारखाने में कार्यरत् कुल-835 कर्मचारियो को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भी इस मुहीम की जानकारी प्रदान कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने अपील की गयी तथा शराब पीकर वाहन न चलाने एवं मोबाईल से बात करते हुए वाहन न चलाने हेतु अपील की गई क्योंकि ये दोनो सडक दुर्घटना कारणों के मुख्य कारण है।

इसी प्रकार 21 दिन का चैलेंज स्वीकार करके यातायात हेल्पनंबर नबंर 94791.92029 लगातार वाहन चलाको ने प्रतिदिन अपने वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर अपना फोटो साझा कर रहे है आप सभी वाहन चालको से अपील है कि यातायात पुलिस की इस मूहिम का हिस्सा बने और जिम्मेदारी को समझे।

You may have missed