मालवाहक वाहनों पर सवारी बैठाए वाहनों पर यातायात पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्यवाही

डी जे के खिलाफ भी हुई कार्यवाही
भाटापारा:_यातायात शाखा भाटापारा में प्रभारी बन कर आए निरीक्षक रितेश मिश्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।श्री मिश्रा का मानना है कि सड़को पर बिना अवरोध के यातायात सुचारू चलता रहे, वाहन चालक यातायात नियमों का बखूबी पालन करे तो निश्चित रूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।गुरुवार को यातायात पुलिस ने 47 प्रकरण में 14900 रुपए की मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत समन शुल्क के रूप में वसूल की है।यातायात पुलिस की चली इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से वाहन चालक भी बचने की कोशिश करते नजर आए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा भाटापारा प्रभारी निरीक्षक रितेश मिश्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान शहर से लेकर विभिन्न प्रमुख मार्गों पर जारी है अभी प्रदेश में जिस तरह सड़क दुर्घटनाओं की खबरे मिल रही है उसको देखते हुए यातायात प्रभारी रितेश मिश्रा स्वयं वाहन चालकों को समझाइश दे रहे। उनका स्पष्ट कहना है कि दुर्घटना से देर भली। किसी भी स्थान पर पहुंचने के लिए समय पूर्व रवाना हो ताकि निश्चित और निर्धारित समय पर वहा पहुंचा जा सके।वही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत उनकी कार्यवाही भी जारी है।यातायात प्रभारी श्री मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को जांच अभियान के दौरान 47 प्रकरण में 14900 रुपए सम्मन शुल्क राशि वसूल की गई तथा छोटे मालवाहक वाहनों पर किसी भी प्रकार की सवारी ना बैठाने और शराब का सेवन कर वाहन ना चलाने की चालको को समझाइश भी दी गई। नगर के विभिन्न चोक चौराहों,प्रमुख मार्गो ,सड़को,ग्रामीण अंचल मार्ग पर यातायात पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद वाहन जांच अभियान जारी है इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही भी की गई।इस दौरान जिन 47 प्रकरणों में कार्यवाही हुई उसमे
दु पहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाना 11 प्रकरण 3300 समन शुल्कं।बिना नंबर के वाहन 1 प्रकरण 300 रुपए,यातायात नियमों का उल्लंघन 4प्रकरण 1200 समन शुल्क।मौके पर कागजात पेश न करना 4प्रकरण 1200 समन शुल्क।मौके पर लायसेंस पेश न करना 0 5 प्रकरण में 1500 समन शुल्क। ।हेडलाईट का आधा काला न होना 15 प्रकरण 4500 समन शुल्क , नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना 2 प्रकरण में 600 रुपए,वाहन में प्रेशर हॉर्न का 1 प्रकरण 300 रुपए पुलिस अधिकारियों के आदेश की अवहेलना 4 प्रकरण में 2000 रुपए सम्मन शुल्क की राशि लिया गया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक रितेश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो केे द्वारा सडक दुर्घटना में अंकुश लगाने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर विशेष रूप से तीन सवारी तेजगति खतरनांक ढंग से व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको पर मोटर व्हीकल की अलग अलग धाराओ के तहत चलानी कार्यवाही की गई ।श्री मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान मेजिक गाड़ियों की भी जांच की गई।इस अभियान में प्रभारी रितेश मिश्रा,प्रधान आरक्षक धनेश्वर दूबे,अग्स्तजीत ध्रुव, आरक्षक हरीश जगत,मंजेश सिंह,सुरेंद्र सिंह सैनिक दिलीप पांडेय विशेष रूप में शामिल थे।