March 11, 2026

जनपद सीईओ पहुँचे डुमिर पालनार।नियाद नेल्लानार योजना के तहत हो रही विकास कार्यो का लिया जायजा।

IMG-20240706-WA0123

 

बीजापुर-छ. ग. शासन की महत्वपूर्ण योजना नियद नेल्लानार के तहत दहशत का दंश झेल रहे अतिसंवेदनशील ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रा है।बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बीजापुर की टीम ग्राम डुमिर पालनार पहुँची।जनपद सीईओ गीत कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं नियद नेल्लानार के तहत हैंडपम्प खनन कार्य, पुनः संचालित स्कूल का निरीक्षण किया एवं आंगनवाड़ी केंद्र,अनाज संग्रहण केंद्र निर्माण के लिए जगह का चिन्हांकन किया गया।इस अवसर पर पी.पी.आई.ए फेलो दिव्या नेगी, तकनीकी सहायक तोरण लाल उर्वशा, सचिव रागिनी देवांगन, रोजगार सहायक प्रताप सेमल आदि उपस्थित थे

You may have missed