Home छत्तीसगढ़ साय सरकार में 10वीं-12वीं पास खुला खुशियों का पिटारा, 5 अगस्त को...

साय सरकार में 10वीं-12वीं पास खुला खुशियों का पिटारा, 5 अगस्त को बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी

7
0

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 5 अगस्त को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में आयोजित इस प्लेसमेंटमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा एलआईसी इन्वेस्टमेंट एडवाईजर, एलआईसी एडवाईजर और फील्ड स्टॉफ के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण हो, वे साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को सभी शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि को उपस्थित होने कहा गया है।