March 18, 2026

खेत की रखवाली करने गया बुजुर्ग फसा बाढ़ में

IMG_20240910_142157

कोंडागांव बीती रात एक बुजुर्ग अपने खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान अचानक आई बाढ़ में फंस गया। अपनी जान बचाने के लिए सुरजू एक पेड़ पर चढ़ा हुआ है।

कोंडागांव में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। इस बीच बीती रात फंडेर गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरजू राम अपने खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान अचानक आई बाढ़ में फंस गया। फिलहाल वह पेड़ में चढ़कर अपनई जान बचाने की जद्दोजेहद में लगा हुआ है वही उसे रैस्क्यू टीम का है इंतजार।

मिली जानकारी अनुसार फुंण्डेर निवासी 70 वर्षीय सुरजू अपने खेत के पास बने झोपड़ी में गया हुआ था व रात को वो वही रुक गया, लेकिन पास से बहने वाली बारदा नदी में आई बाढ़ की चपेट में उसकी झोपड़ी भी आ गई और वह ढह गया,वहीं अपनी जान बचाने के लिए सुरजू एक पेड़ पर चढ़ा हुआ है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है।

You may have missed