June 7, 2026

शिवसेना MLA ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया, गरमाई सियासत

4030969-untitled-89-copy

मुंबई: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आरक्षण खत्म करने वाले बयान के लिए जो भी राहुल गांधी की जुबान काटकर लाएगा, मैं उसको 11 लाख का इनाम दूंगा। इस बात के लिए संजय गायकवाड़ की जहां काफी आलोचना हो रही है। वहीं, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि वह इस बयान का समर्थन नहीं करते हैं। बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट के साथ गठबंधन की सरकार बना रखी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी। हाल की अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गयी टिप्पणी पर आलोचना करते हुए रवनीत सिंह ने राहुल गांधी को ‘देश का सबसे बडा दुश्मन और आतंकवादी’ बताया था।

You may have missed