Home छत्तीसगढ़ नवरात्रि पर्व के लिए पुलिस और प्रशासन ने किया शांति समिति बैठक...

नवरात्रि पर्व के लिए पुलिस और प्रशासन ने किया शांति समिति बैठक का आयोजन

9
0

आगामी नवरात्रि पर्व के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज दिनांक 30.09.2024 को पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ शहर की दुर्गा आयोजक समितियों के सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक में आगामी नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।