March 10, 2026

देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी को मिली ‘भारत माता की जय’ बोलने की सजा

4098326-untitled-3-copy

एमपी। रायसेन जिले में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले एक आरोपी को “भारत माता की जय” बोलने की सजा मिली है। दरअसल, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले फैजल उर्फ फैजान ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए थे। इस इस मामले पर 17 मई 2024 को भोपाल के मिसरोद थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के बाद ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट भी पेश की गई थी। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी है।

You may have missed