March 11, 2026

भाजपा कर रही अब तक की सबसे बड़ी जीत दावा, 10 महीने के गिनाई उपलब्धियां

IMG-20241024-WA0019

 

BJP के वरिष्ठ नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने पर सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही नहीं, अपितु जनता में भी विश्वास का माहौल बन रहा है। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र की जनता-जनार्दन को लगता है कि श्री सोनी ही बृजमोहन द्वारा कराए गए कामों की रक्षा और दक्षिण विधानसभा को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार है दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है।

छत्तीसगढ़ सरकार से भी पैसे आएंगे और चूंकि बृजमोहन सांसद बन गया है। तो केंद्र सरकार से भी पैसे आएंगे और दोगुनी गति से रायपुर शहर के साथ-साथ दक्षिण विधानसभा का विकास होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसलिए हम दक्षिण विधानसभा की जनता से रायपुर शहर की जनता से इस बात का आह्वान करते हैं कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए, दक्षिण विधानसभा के विकास के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव-प्रचार में हिस्सा ले और ज्यादा-से-ज्यादा मतदान कर भाजपा को रिकॉर्ड जीत का सेहरा पहनाए।

You may have missed