दुनियाभर में पक्षियों की लगभग 11 हजार प्रजातियां हैं. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे पक्षी के बारे में, जो प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण काम करता है. हम बात कर रहे हैं लेसर एडजूटेंट स्ट्रॉक ) पक्षी की. ये काफी दुर्लभ प्रजाति के पक्षी होते हैं जो प्राकृतिक कचरे को साफ करने का काम करते हैं. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले के नवापारा खुर्द गांव के किसान ठाकुर सिंह का आंगन इन दिनों इस दुर्लभ लेसर एडजूटेंट स्ट्रॉक का प्रिय ठिकाना बना हुआ है.



