June 7, 2026

पंडरी में चाकू लेकर घूमते माइकल गिरफ्तार

IMG-20241106-WA0026

 

पंडरी थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो की गुंडा बदमाश है शीतला मंदिर के पास दलदल सिवनी रायपुर मे अपने पास एक धारदार लोहे का चाकू रखकर घुम रहा है। जो गंभीर घटना कारित कर सकता है कि सूचना पर मौका पहुंचा जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के शरीर को चेक करने पर अपने कमर मे पैंट में छिपाकर एक लोहे का धारदार चाकू रखा मिला। जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश धीवर उर्फ माइकल के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You may have missed