March 19, 2026

निर्धन छात्रों को बांटे गए कॉपी पेन सहित जरूरी सामग्री

IMG-20241109-WA0018

कसडोल / विकासखंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत मोहतर (क) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 9 नवंबर 2024 को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डांक्टर गोपीराम जाटव की अध्यक्षता में निर्धन छात्र कल्याण कोष से विद्यालय के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के गरीब छात्र -छात्राओं को कॉपी पेन सहित जरूरी सामग्री बांटे गए।विद्यालय परिवार के इस नेक पहल से कुल 13 छात्र – छात्राएं लाभान्वित हुए,जिन्हे मुख्य अतिथि राजेंद्र साहू ने अपने कर कमलों से प्रदान किया।सामग्री वितरण पश्चात मुख्य अतिथि एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने उपस्थित् छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार की इस नेक कार्य के लिए सराहना की। उन्होने आगे कहा कि ऐसी पहल से एक तरफ गरीब बच्चों का हौसला बढ़ता है वहीं प्रेरणा भी मिलती है।इस तरह का पहल सभी स्कूलों को करना चाहिए।

You may have missed