June 13, 2026

जनजातीय गौरव दिवस का PM मोदी करेंगे उद्घाटन

IMG-20241109-WA0040

 

रायपुर। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।

You may have missed