March 11, 2026

चिल्पी घाटी में फिर लगा जाम रात 2:00 बजे से फंसे हैं लोग दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार

IMG-20241111-WA0017

 

कवर्धा,,, कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली एनएच 30 में रात 2:00 बजे से बीच सड़क में दो ट्रकों के खराब हो जाने के कारण जाम लगा हुआ है लगभग 10 घंटे बीतने के बाद भी जाम खुलने के दूरदूर तक आसार नहीं दिखाई डे रहा है छोटे बड़े वाहनों और सबसे ज्यादा परेशानी बस यात्रियों को हो रही है वे 10 घंटे से अधिक समय बीच जंगल में फंसे हुए हैं। जाम के चलते एनएच3 में पालक बंजारी से लेकर धवईपानी तक सैकड़ों वाहनों की लंबी लाइने लगी हुई है हालांकि साइड से कर जी छोटी गाड़ियां निकल रही है लेकिन बड़ी गाड़ियां बस ट्रकें कन्टेनर जाम में फसी हुई है।

नाली के करण लगती है जाम

एनएच30 चिल्पी नागमोड़ी घाट में जाम का प्रमुख करण सड़क के किनारे बनी हुई नालियां है जो सड़क से चिपककर बन गई है जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है फल स्वरूप आये दिन घाटी क्षेत्र में वाहनों के खराबी होने व अन्य कारणों के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है ।

इस मार्ग पर सफर करने वाले सिझोरा एमपी के विकास धार्या, कौशलेंद्र बघेल लाला यादव जीवन यादव बसंत यादव राजेंद्र खरे सुनील दीपक विष्णु यादव आदि ने बताया की पिछले दो तीन वर्षों से या कहें नाली बनने के बाद लगातार घाटी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है लोग घण्टो रातभर दिन भर किसी भी समय जाम में फसें रहते हैं उसके बाद भी शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है स्थिति देखकर लगता है एन एच 30 पर सफर करना लोगों के लिए अब दूभर हो गया है कब जाम लग जाए इस बात का पता नहीं आये दिन घटो जाम में लोग फंसे रहते हैं इस मार्ग में सफर करने वाले लोगों की नियती ही जाम में फैंसकर सफर करना हो गया