March 12, 2026

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की लागू किया गौ वध विरोध कानून

IMG-20241206-WA0015

 

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेते ही महाराष्ट्र में गौवध को लेकर एक सख्त कानून लागू करने का निर्णय लिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भारत देश के महाराष्ट्र में गौवध बंद करना होगा और जो इस अपराध को करते पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

You may have missed