March 12, 2026

प्रदूषण की समस्‍या के समाधान के ल‍िए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की मुलाकात

IMG-20241206-WA0023

 

नई द‍िल्‍ली, । कुछ पर्यावरणव‍िदों व व‍िशेषज्ञों की टीम ने गुरुवार को पर्यावरण प्रदूषण की समस्‍या के समाधान के ल‍िए लोकसभा में नेता प्रत‍िपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और समस्‍या के समाधान पर चर्चा की।

डॉ. संजीव बगई, पर्यावरणविद जय धर गुप्ता और विमलेंदु झा तथा भावरीन खंडारी सहित नागरिकों और विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिगड़ते वायु प्रदूषण संकट के समाधान के ल‍िए लोकसभा के नेता प्रत‍िपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने समस्‍या के समाधान के ल‍िए तत्‍काल कार्रवाई का आग्रह करते हुए एक याचिका प्रस्तुत की। इस दौरान हुई चर्चा के दौरान व‍िशेषज्ञों ने समस्‍या के समाधान के ल‍िए समाधान भी सुझाए। व‍िशेषज्ञों ने कहा क‍ि प्रदूषण की वजह से पूरा पर्यावरण प्रभाव‍ित हो रहा है। इससे इंसानों के साथ-साथ पेड़-पौधे भी प्रभाव‍ित हैं। पेड़-पौधों की कार्बन डाई ऑक्‍साइड के अवशोषण व ऑक्‍सीजन के उत्‍सर्जन की क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। इसका प्रभाव आख‍िरकार इंसानों पर पड़ रहा है। इसल‍िए इंसानों को बचाना है, तो इस समस्‍या के समाधान के ल‍िए सभी को आगे आना चा‍ह‍िए। नेताओं व सत्‍ता में बैठे लोगों को इसमें व‍िशेष भूम‍िका न‍िभानी चाह‍िए।

राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे और नागरिकों और पर्यावरण के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की वकालत करेंगे। उन्‍हाेंने कहा क‍ि प्रदूषण की समस्‍या बहुत गंभीर है। इससे हर आदमी प्रभाव‍ित है। इससे लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो रहा है। वायु प्रदूषण से व‍िशेषकर बच्‍चों व बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसल‍िए हम सबकी ज‍ि‍म्‍मेदारी है क‍ि इस समस्‍या के समाधान को प्राथम‍िकता के आधार पर हल क‍िया जाए।

You may have missed