June 9, 2026

नशे में धुत चपरासी ने छात्रावास में किया हंगामा.. कड़ाके की ठंड में बच्चों के साथ मारपीट कर निकाला बाहर, पंचायत भवन में गुजारी रात

IMG-20241211-WA0014

 

 

मध्यप्रदेश में स्कूल और छात्रावास में शराबखोरी के मामले लगातार आ रहे हैं। रीवा में सरकारी शराबी प्रधानाध्यपक के बाद अब शहडोल से एक नया मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत होकर चपरासी ने छात्रावास में जमकर हंगामा मचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं छात्रावास में छात्र भी मौजूद थे।