Home छत्तीसगढ़ दीपक बैज ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में...

दीपक बैज ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव जल्द

24
0

रायपुर/दिल्ली। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बदलाव जल्द होंगे। संगठन में होने वाली नियुक्तियों में युवा चेहरों को हर स्तर में तरजीह मिलेगी। बैज ने बताया कि, कांग्रेस में पीसीसी और डीईसी को देखेंगे, तो आपको युवा चेहरे ज्यादा मिलेंगे। करीब 80% युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि, उदयपुर संकल्प शिविर में कांग्रेस पार्टी ने तय भी किया था कि युवाओं को संगठन और सत्ता में ज्यादा मौका मिलेगा। पिछले दिनों कांग्रेस में जो नियुक्तियां की गई है। उनमें युवा सबसे ज्यादा है और आने वाला समय में युवाओं को सबसे ज्यादा मौका मिलेगा। इसके लिए कांग्रेस ने एक्सरसाइज शुरू कर दी है।