June 6, 2026

टैंकर की ठोकर से मोपेड सवार बुर्जुग – दंपति की मौत

Screenshot_2025_0125_184845

डाही / नेशनल हाईवे 30 में बिरेझर चौकी के पास पिकअप टैंकर की ठोकर से मोपेड सवार बुर्जुग – दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके गृह ग्राम हंकारा (डाही) में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हंकारा निवासी कुंडल लाल साहू 70 वर्ष उनकी पत्नी झीना साहू 68 वर्ष के साथ अपनी बेटी के घर जीजामगांव गये हुए थे।

24 जनवरी शाम को लगभग 5 बजे अपनी मोपेड से दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी बिरेझर चौकी के आगे क्रॉसिंग के पास पिकअप टैंकर क्रमांक सीजी 25 सी 9512 में ठोकर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। जहां दोनों की मौत हो गई। ग्राम सेमरा (डी) में पदस्थ शिक्षक खिलेद्र साहू के माता-पिता थे। बिरेझर चौकी दक्ष कुमार साहू ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर को जब्त कर लिया गया है। दोनों घायलों को रायपुर भेजा गया। जिसमें एक की रास्ते में ही मौत हो गई थी। दूसरे को निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed