March 11, 2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में मौन धारण।*

Screenshot_2025_0130_132618

 

आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ ने राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, नया रायपुर के निर्देशानुसार, प्रदेशभर में 30 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे शहीदों की याद में मौन धारण किया गया। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग रेंज में भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, डीएसपी श्री पनिक राम कुजूर, स्टेनो श्री श्रीनिवास राव, श्री जितेंद्र कुमार सुखदेवे, श्री सफीक अहमद, श्री राज कुमार प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।