March 12, 2026

नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत जप्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण।

Screenshot_2025_0130_172149

 

अध्यक्ष, श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र एवं एवं नेवई में की की गयी नष्टीकरण की कार्यवाही ।

• नारकोटिक्स एक्ट के 81 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण ।

नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय, छ.ग., रायपुर के आदेशानुसार जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु जिला स्तर पर गठित की गयी ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा आज दिनांक 30.01.2025 को जिला दुर्ग विभिन्न थानों में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नेवई में कराया गया । नष्टीकरण के दौरान उक्त समिति के सदस्य श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, जिला दुर्ग एवं सहायक आबकारी आयुक्त, जिला दुर्ग श्री सी.आर. साहू उपस्थित थे ।

मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों के नष्टीकरण योग्य कुल 81 प्रकरणों में 242.89 कि.ग्रा. गांजा, 19.31 ग्राम हेरोईन, 130.63 ग्राम ब्राउन शुगर, 450613 नग, टेबलेट एवं 46158 नग केप्सूल का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र में कराया गया, जबकि 3299 नग सीरप एवं 208 नग इंजेक्शन का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्रान्तर्गत कराया गया। पूर्व में भी दुर्ग रेंज स्तर पर जिला दुर्ग के जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।