March 11, 2026

1700 पाव अवैध शराब के साथ आबकारी पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

IMG-20250207-WA0042

 

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खपाए जाने की थी आशंका

भाटापारा::- शहर सीमा से लगे ग्राम धौराभाठा सिद्ध बाबा की एक बोर बाडी में छुपा कर रखी गई मध्यप्रदेश निर्मित 1700 पाव मात्रा 306 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पैड अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की को जिले के आबकारी विभाग की टीम ने जब्त कर इस मामले में शहर के एक युवक को गिरफ्तार किया है।जब्त शराब की कीमत तकरीबन 2 लाख 30 हजार रुपए बताई जाती है।आबकारी पुलिस को आशंका है कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में खपाने की कोई योजना रही हो। फिलहाल आबकारी पुलिस शांति नगर निवासी प्रेमु लाल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।
उपरोक्त संबंध में आबकारी पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में, ज़िला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के विशेष मार्गदर्शन में जिला बलोदाबाजार भाटापारा की आबकारी टीम में शामिल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविकुमार पाठक तथा जलेश सिंह के कुशल नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती मोतीन बंजारे वृत्त प्रभारी भाटापारा तथा आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम, वृत्त प्रभारी कसडोल, दिनेश कुमार साहू वृत्त पलारी की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर
ग्राम धौराभाठा सिद्ध बाबा की एक बोर बाडी में दबिश देकर वहां छुपा कर रखी गई मध्यप्रदेश निर्मित 1700 पाव मात्रा 306 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित शराब को आरोपी प्रेमू लाल के अधिपत्य से जब्त किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की है।जब्त शराब की कीमत तकरीबन 2 लाख 30 हजार आंकी गई है और संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनाव में उसे कही खपाया जा सकता था।
उक्त कारवाही में आबकारी प्रधान आरक्षक देवीप्रसाद तिवारी, मिर्जा जफर बैग, श्रीमती राधागिरी गोस्वामी, नगर सैनिक श्रीमती दुर्गेस्वारी कुर्रे,अन्नू धीवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।