March 10, 2026

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगातार दो ड्यूटी लगाने का कर्मचारी संगठनों ने जताया आपत्ति किया विरोध*

IMG-20250208-WA0034

 

मुंगेली

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के अधिकतर कर्मचारियों को दो दो जनपद पंचायतों में ड्यूटी लगाई गई है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव तीन चरणों में महज तीन दिन की अंतराल पर संपादित किया जा रहा है जिसमें लगातार ड्यूटी लगाई गई है। जबकि एक चुनाव में तीन दिन लग ही जाता है जिसका संगठनों ने पुरजोर विरोध किया है। प्रमुख शिक्षक संगठनों ने अपर कलेक्टर जिला उप निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान से मिलकर अपनी बात प्रमुखता से रखी। जिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर समस्या का समाधान करने की बात कही।
विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष बिंदु भास्कर,जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा,शालेय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष दीपक वेंताल जिला सचिव नेमीचंद भास्कर,छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बंजारे कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोज कश्यप, मनोज अंचल भूपेंद्र घृतलहरे, विवेक गोविन्द,संतोष बघेल, इंद्राज पाटले, फूलचंद यादव सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे |

You may have missed