किरण साहू का धुआंधार जनसंपर्क
डाही / धमतरी ब्लाक के जनपद सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 से किरण यशवंत साहू अपने चुनाव चिह्न बरगद छाप के साथ चुनावी मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद किरण साहू ने गांव – गांव में जाकर जनसंपर्क करते हुए अपने क्षेत्र डाही , अंगारा , सेमरा , सेनचुवा , हंकारा , कसही , बोड़रा , गोपालपुरी गांव का दौरा किया। गांवों में घर – घर पहुंचकर वहां के लोगों से आशीर्वाद मांगा और अपने चुनाव चिह्न बरगद छाप में मतदान करने की अपील की। किरण साहू ने ग्रामीणों के बीच खासी पहचान बनायी हुई है। उनके सहज, सरल स्वभाव ने सभी के बीच स्वच्छ छवि के साथ उन्हें जिताने का बीजारोपण कर दिया है। किरण साहू को क्षेत्र की जनता का आपार स्नेह और समर्थन प्राप्त हों रहा है। क्षेत्र की जनता स्वयं होकर किरण साहू के साथ कदम से कदम मिलाकर मतदाताओं से मेल मुलाकात कर समर्थन देने का निवेदन कर रहे हैं।