March 12, 2026

ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने सीआरपीएफ 159 बटालियन द्वारा कांकेरलंका में मेडिकल कैंप का आयोजन

Screenshot_2025_0213_121500

 

सुकमा — जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ 159 बटालियन के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से कांकेरलंका में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें आस पास के दर्जनों ग्राम से करीब 150 सौ से ज्यादा महिला , बच्चे व पुरुषों ने अपना निःशुल्क उपचार करवाया व दवा प्राप्त किया । सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत डी / 159 बटालियन के.रि.पु.बल कांकेरलंका व आस-पास के ग्रामिणो के बीच मे मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, इस मेडिकल कैम्प मे मनीष कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, तुलसी दास सहायक कमाण्डेट, बटालियन के चिकित्सा अधिकारी कासिफ राजा व डी / 159 बटालियन के कम्पनी कमाण्डर व अन्य जवान मौजूद रहे।

इस सिविक एक्शन प्रोग्राम का बड़े बुजुर्ग पुरूष व महिलाओं के साथ-साथ बच्चों ने लाभ उठाया।

159 बटा. के.रि.पु.बल का यह कार्यकम इस अति नक्सल प्रभावित ईलाके मे एक सराहनीय प्रयास है। जिसका मकसद लोक कल्याण करना तथा सरकार एवं पुलिस प्रशासन के प्रति मधुर सम्बन्ध बनाये रखना हैं।