कर्मचारी हित की आवाज एवं उनकी समस्याओं को उच्च प्रबंधन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भिलाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक (एच आर) के नाम महाप्रबंधक (आईआर एवं सीएलसी) विकास चंद्रा को सौंपा
जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान में कर्मचारी जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं उनका उल्लेख किया गया है
1. कार्मिक विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का ट्रेनिंग पीरियड को सेवा काल में जोड़ा जाए।
2. सीएनआईटी द्वारा बनाई गई वेबसाइट बीएएमएस मे अटेंडेंस संबंधी समस्याएं लगातार बनी हुई है तथा दोनों समय अटेंडेंस लगाने के बाद भी सिंगल पंच दिखाई देना, छुट्टी भरने में आ रही दिक्कतें, सर्वर स्लो होने के कारण अधिकारियों को कर्मचारियों की छुट्टी शर्टिफाइड करने में भारी समस्या आ रही है इससे काम भी प्रभावित हो रहा है जिन्हें दूर किया जाए।
3. छुट्टी भरने में हो रही परेशानियों को देखते हुए टाइम ऑफिस को सहयोगी के तौर पर पुन है शुरू किया जाना चाहिए।
4. इस वर्ष ई एल बनने में विसंगतियां दिख रही है इस पर ध्यान देकर विसंगतियों को दूर किया जाए।
5. स्थानीय एमबीबीएस डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट छुट्टी के लिए मान्य किया जाए।
6. रिटायरमेंट के समय फाइनल पेमेंट का डिटेल कार्मिकों को नहीं दिया जा रहा इस कारण उन्हें अपनी फाइनल पेमेंट की गणना करने में दिक्कत आ रही है इसे दिया जाना चाहिए।
7. अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मोबाइल बेहतर तालमेल का माध्यम बन गया है इसकी उपयोगिता को देखते हुए सभी कर्मचारियों को मोबाइल हैंडसेट दिया जाना आवश्यक है।
8. हड़ताल के समय ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों का प्रमोशन प्रबंधन ने रोक रखा है प्रबंधन द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है।
9. पारिवारिक कारणों से 28 अक्टूबर को ड्यूटी पर नहीं आने वाले कर्मचारियों जिन्होंने पहले से ही छुट्टी अप्लाई कर रखी थी उन सभी कर्मचारियों की छुट्टी पास की जाए ।
10. फेस्टिवल एडवांस 5000 से बढ़कर 25000 रुपए किया जाए।
11. सभी रेस्टोरेंट में पंखे कूलर एवं सफाई की उचित व्यवस्था की जाए एवं इसकी मॉनिटरिंग लेबर ऑफिसर से कराई जानी चाहिए।
यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजेश चौहान महामंत्री अशोक माहौर कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पांडेय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय तरूण सेमुअल उप महामंत्री संजय शाह, शिव शंकर यादव, ओ पी तीतरमारे तथा गजानन बंछोर थे।