March 13, 2026

परीक्षा के दौरान बवाल: दो गुटों में झड़प, एक की मौत के बाद गुस्साए लोग

IMG-20250221-WA0014

 

 

सासाराम: बिहार के सासाराम से डरा देने वाला मामला सामने आया है . यहां एक परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हो गई. इस दौरान गोली लगने से एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई. विवाद में शामिल सभी छात्र 10वीं की परीक्षा दे रहे थे. पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिक लड़के को पकड़ा है. घटना धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है जहां 10वीं की परीक्षा चल रही थी. परीक्षा केंद्र में आंसरशीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों ने विवाद हो गया. दो गुट आपस में भिड़ गए. गोलीबारी में जहां एक छात्र की मौत हो गई वहीं एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल है.

You may have missed