March 13, 2026

गन्ना जूस वाले पर निगम ने लगाया जुर्माना, प्लास्टिक गिलास जब्त

IMG-20250223-WA0004

 

राजनांदगांव। स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले नगर निगम की टीम घूम-घूमकर कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। ठेला खोमचा वालों पर जुर्माना भी किया जा रहा है। निगम की इस कार्रवाई का कांग्रेस महापौर प्रत्याशी रहे निखिल द्विवेदी ने विरोध किया है। उन्होंने गरीबों से वसूली करने का आरोप लगाया है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा शनिवार सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे रखे मलबा को हटाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने महामाया चौक में गन्ना रस दुकान के संचालकों पर डिस्पोजल गिलास के इस्तेमाल पर 500 -500 रुपए का जुर्माना भी किया।

You may have missed