युवा समाज सेवी बसंत अग्रवाल ने बागेश्वर धाम में किया PM नरेंद्र मोदी का स्वागत
रायपुर/छतरपुर। बागेश्वर धाम में आज एक ऐतिहासिक और पावन अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह संस्थान देशभर के कैंसर रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने विशेष रूप से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर हेमेंद्र साहू, आजाद गुर्जर, आशीष सोनी, जिवेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।