March 6, 2026

LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, दाम बढ़े

IMG-20250301-WA0004

 

 

आज यानी शनिवार 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के नए रेट के मुताबिक बजट के दिन मिली राहत आज छीन ली गई है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर 6 रुपये महंगा हुआ है। हालांकि, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मार्च का प्राइस ट्रेंड देखें तो पिछले 5 सालों में 1 मार्च को सबसे कम बढ़ोतरी है। इंडियन ऑयल के पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च में कॉमर्शियल का दाम सबसे अधिक 2023 में बढ़ा था, जब एक ही झटके में दाम 352 रुपये उछल गए।

#

You may have missed