बोड़रा स्कूल में बच्चों को कराया न्योता भोज
डाही/ ग्राम बोड़रा ( डाही) के शासकीय प्राथमिक स्कूल , शासकीय मिडिल स्कूल , आंगनबाड़ी केंद्र में , कक्षा 5 वीं में अध्यनरत छात्र एवं शालानायक गितेश ध्रुव के जन्मदिन के अवसर पर 28 फरवरी शुक्रवार को बच्चों को न्योता भोज कराया। न्योता भोज में बच्चों को खीर पुड़ी बांटे गये।इस दौरान बच्चे खुश और उत्साहित दिखे। इस अवसर पर आर पी नाग प्रधानपाठक प्राथमिक स्कूल , लालाराम साहू शिक्षक , दुष्यंत कश्यप शिक्षक , संतोषी नेताम शिक्षिका , सुरेश दीपक प्रधानपाठक मिडिल स्कूल , अनील कुमार सोरी शिक्षक , मुरारीलाल साहू शिक्षक , लीशा चंद्राकर शिक्षिका , रधिया बाई ध्रुव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मोनिका यादव , पुरुषोत्तम ध्रुव , नेहा ध्रुव आदि उपस्थित थे।