गैराज रोड पर अंडर ब्रिज के पहले तेज रफ्तार कार के द्वारा बाइक को जोरदार ठोकर मार
भिलाई । गैराज रोड पर अंडर ब्रिज के पहले तेज रफ्तार कार के द्वारा बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें सवार युवक को गंभीर चोटें आई। स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद आरोपी कार चालक ने वाहन को भिलाई नगर थाने में खड़ा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11:30 बजे के करीब टाउनशिप के गैरेज रोड पर तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 सीएन 8230 के चालक के द्वारा गलत दिशा से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 सीएल 6347 को जोरदार ठोकर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटे आई दाहिने पैर की जांघ के पास की हड्डी बाहर निकल गई थी। सूचना पर से घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में दाखिल कराया।