March 6, 2026

भारत ने न्यूज़ीलैंड को 44 रनों से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

IMG-20250303-WA0015

 

 

नई दिल्ली। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम इस समय अजय रथ पर सवार है. उसने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरा मुकाबला जीत लिया है. चैम्पियंस ट्रॉफी का आखिरी ग्रुप मुकाबला रविवार (2 मार्च) को भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 44 रनों से जीत दर्ज की. मैच के हीरो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे. पहले बैटिंग में अय्यर ने फिफ्टी जमाई. इसके बाद वरुण ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया. इस तरह भारतीय टीम अपने ग्रुप-ए में टॉप पर रही है.

#