June 9, 2026

लड़की के कारण किशोर की हत्या, हिरासत में दो नाबालिग

4432552-untitled-64-copy

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना की पुलिस टीम ने लापता किशोर की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल खून से सना चाकू और ईंट बरामद की गई है। पुलिस ने बताया है कि 4 मार्च को साहिबाबाद थाने में वकील अल्वी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 मार्च को उनका पुत्र रिहान (13) दोपहर करीब 2 बजे नमाज पढ़ने गया था, जो वापस नहीं आया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। 5 मार्च को पुलिस टीम ने मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर रिहान का शव और हत्या में इस्तेमाल चाकू और ईंट, मृतक की टोपी, चप्पल आदि सामान बरामद किए गए।

You may have missed