पॉलीथिन प्लांट में लगी आग, एक की दर्दनाक मौत
हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद के आगरा रोड चौधरी चरनसिंह तिराहा स्थित बायोपैक्स पॉलीथिन प्लांट में तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो मशीन ऑपरेटर सहित दो झुलस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में जलने से मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला कली निवासी गुंजन गौतम पत्नी कान्ताप्रसाद गौतम की कस्बा सादाबाद में बायोपैक्स पॉलीथिन का प्लांट है। कान्ताप्रसाद गौतम विदेश में रहता है। यहां पर मीरपुर निवासी प्रदीप सिंह पुत्र निरंजन सिंह हैड ऑपरेटर का काम करता था। प्रदीप सिंह का 40 वर्षीय बड़ा भाई धर्मेंद्र कुमार फैक्ट्री मालिक के पति का दोस्त था। गुरुवार-शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 12 बजे कान्ताप्रसाद गौतम का धर्मेंद्र कुमार पर फोन आया।