जब मुख्यमंत्री सांसद के पैर छूने झुके…फिर चर्चे में है
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शनिवार को उनके पैर छूने के लिए झुकते नजर आए. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार जब विदाई के समय रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके, तो बीजेपी सांसद ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगा लिया. दरअसल पटना साहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस होली मिलन समारोह में पहुंचे थे. निकलते वक्त वह रविशंकर प्रसाद के पैरों की तरफ झुके तो बीजेपी सांसद ने उनका हाथ पकड़ लिया और गले लगा लिया.