Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर का किया औचक निरीक्षणमरीजों से मिले...

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर का किया औचक निरीक्षणमरीजों से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लीएनआरसी भरतपुर में चार कुपोषित बच्चों को भर्ती कर इलाज करने के निर्देश रायपुर,

26
0

रायपुर,29 दिसम्बर 2022

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर का औचक निरीक्षण कर वहां की रात्रिकालीन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने रात्रिकालीन ड्यूटी चार्ट तथा पोस्ट नेटल वार्ड, जनरल वार्ड, मेलवार्ड, फिमेल वार्ड, आइसोलेशन वार्ड का मुआयना किया और भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान मरीजों को प्रदान किये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को देखी। एनआरसी में भर्ती अतिगंभीर कुपोषित बच्चे के संबंध में चिकित्सक से जानकारी ली। डॉ. अभया गुप्ता ने बताया गया कि आज ही यहां से 4 बच्चों को सुपोषित हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया है। अभी 10 बच्चे भर्ती है। कलेक्टर ने डॉ. गुप्ता को महिला बाल विकास से सम्पर्क स्थापित कर अतिगंभीर रूप से कुपोषित 4 बच्चों को भर्ती कर उनका समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने आदमखोर तेंदुए के हमले से घायल बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बच्चे के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और बच्चे के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मूलचंद चोपड़ा, तहसीलदार उपस्थित उनके साथ थे।